उत्तर प्रदेश की कर रहे हैं यात्रा तो इन प्रसिद्ध व्यंजनों का आंनद लेना बिल्कुल न भूलें

by | 0 comments

कोई भी ट्रिप लजीज व्यंजनों के बिना अधूरी है। अगर आप यूपी की यात्रा करने वाले हैं तो आपको यह भी जरूर पता होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है ?

जब आपको यह पता होगा कि यूपी में कौन सी जगह पर कौन से व्यंजन फेमस हैं, तो आप ट्रिप के दौरान आसानी से उन व्यंजनों का स्वाद ले पायेंगे।

उत्तर प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है

आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है ?

यूपी के कौन से क्षेत्र में क्या व्यंजन प्रसिद्ध हैं इसकी पूरी जानकारी लेकर आये हैं हम इस ब्लॉग में। बात लखनवी बिरयानी की हो या फिर आगरा के पेठा की उत्तर प्रदेश पर्यटन व भोजन के मामले में कहीं भी कम नहीं है।

यह जानने से पहले कि उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन क्या है? हम उत्तर प्रदेश को दिशाओं के अनुसार अलग कर लेते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश
केंद्रिय उत्तर प्रदेश
पूर्वी उत्तर प्रदेश
बुंदेलखंड़

पश्चिमी उत्तर प्रदेश – कढ़ी चावल से चाट तक का सफर

आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, एटा, इटावा, औरेया, फरूखाबाद, कन्नौज, मैनपूरी, मथूरा, मेरठ, बागपत, मुज्जफरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर, शामली, फिरोजाबाद, हाथरस, ये सभी जिले यूपी के पश्चिम में आते हैं।

हमारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरे भारत में अपनी खड़ी बोली और सरल स्वाभाव के लिए जाना जाता है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई प्रसिद्ध व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं।

क्या हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजन, आइये जानते हैं।

1. कचौड़ी सब्जी

आलू की सब्जी और दाल की मसालेदार कचौड़ी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही फेमस व्यंजन है।

2. टुंड़े कबाबी

टुंड़े कबाबी एक प्रसिद्ध मांसाहारी व्यंजन है जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है।

3. मटर की चाट

मटर की चाट पश्चिमी यूपी का एक चटपटा व्यंजन है। इसे पीली मटर को उबालकर, विभिन्न प्रकार के मसालों व टमाटर, प्याज व लाल-हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।

4. समोसा

देशभर में बड़ी खुशी से खाया जाने वाला समोसा किसे पसंद नहीं होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समोसा आपको हर बड़ी-छोटी दुकान पर खाने को मिल जाता है।

5. आलू टिक्की चाट

समोसे की तरह ही आलू टिक्की चाट भी उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद किया जाता है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह एक Famous Street Food है।

6. कढ़ी-चावल

दही/छाछ, प्याज, और मसालों से बनी स्वादिष्ट कढ़ी व चावल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत ही चाव के साथ बनाये व खाये जाते हैं। गर्मियों की दोपहर में अधिकतर घरों में कढ़ी-चावल जरूर बनते हैं।

7. गोलगप्पा/पानीपुरी

गोलगप्पा जिसे पानीपुरी भी कहा जाता है, रवा या आटे की छोटी-छोटी कड़क पूरी व स्वादिष्ट चटखारे पानी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा पसंद किया जाता है।

8. मीठा दही/लस्सी

मीठा दही या लस्सी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों में कैसे शामिल न किया जाये। यहां लोग दिन की शुरूआत ही मीठा दही से करना पसंद करते हैं।

9. परांठा – लस्सी के साथ

उत्तर प्रदेश के प्रमुख भोजन की बात की जाए तो परांठे को कैसे भूल सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लस्सी या छाछ के साथ परांठा भी बहुत पसंद किया जाता है।

10. जलेबी

आह! जलेबी 🙂

जलेबी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा खायी जाने वाली मिठाईयों में से एक है। मौका कोई भी हो जलेबी खाने से कोई नहीं चूकता।

11. तंदूरी रोटी और नान

तंदूरी रोटी जिसे नान भी कहते हैं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले व्यंजनों में से एक है।

12. दम आलू

छोटे साबुत आलू से बनने वाला ये व्यंजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खूब पसंद किया जाता है।

13. पेठा

पेठा आगरा की एक प्रसिद्ध मिठाई है। आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश आयें और पेठा न खायें ऐसा कैसे हो सकता है। आगरा हो या पश्चिमी यूपी के अन्य हिस्से, आपको विभिन्न तरह की वैरायटी का पेठा खाने के मिल जायेगा।

केंद्रिय उत्तर प्रदेश – लखनवी बिरयानी से शाही टुकड़ा का सफर

बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, कानपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, व उन्नाव ये सभी जिले केंद्रिय उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आते हैं।

अगर बात करें  Central यूपी का प्रसिद्ध भोजन कौन सा है? की, तो सूची इस प्रकार है –

1. गलौटी कबाब

गलौटी कबाब एक मांसाहारी व्यंजन है जो कि केंद्रिय उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद किया जाता है।

2. टुंड़े कबाबी

मांसाहारी लोगों के लिए टुंडे कबाबी एक और प्रसिद्ध व्यंजन है जो कि उत्तर प्रदेश में बहुतायत में खाया जाता है।

3. लखनवी बिरयानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य भोजन में लखनवी बिरयानी एक बहुत महत्वपूर्ण व्यंजन है। बासमती चावल, सुगंधित मसालों व मीट से बनी बिरयानी लखनऊ की शान है।

4. निहारी

निहारी केंद्रिय उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है जो कि मांसाहारी लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

5. कोरमा

केंद्रिय उत्तर प्रदेश के प्रमुख भोजन में कोरमा एक और मांसाहारी व्यंजन है।

6. बास्केट चाट

तले हुए आलू से बनी टोकरी में टिक्की व अन्य चाट मसालों को रखकर बनायी गई बास्केट चाट केंद्रिय यूपी का एक मुख्य व्यंजन है।

7. मक्खन मलाई

मक्खन मलाई एक तरह ही मिठाई है जो कि उत्तर प्रदेश में खासकर सर्दियों में देखने को मिलती है।

8. शाही टुकड़ा

ब्रेड से बनी एक अलग तरह की मिठाई शाही टुकड़ा पूरे उत्तर प्रदेश खासकर केंद्रिय यूपी में बड़े चाव से खायी जाती है।

9. मलाई की गिलौरी

मलाई की गिलौरी एक तरह ही कुल्फी होती है। इसे मलाई से बनाया जाता है। यह उत्तर प्रदेश के अलावा आपको शायद ही कहीं और खाने को मिले।

10. कानपुरिया बिरयानी

लखनवी बिरयानी की तरह ही उत्तर प्रदेश में कानपुरिया बिरयानी भी बहुत फेमस है।

11. ठग्गू के लड्डू

ठग्गू के लड्डू कानपुर की एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान है जहां के लड्डू बहुत ही फेमस माने जाते हैं।

12. कानपुरी चाट

केंद्रिय उत्तर प्रदेश में कानपुरी चाट एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड़ है। सेव, चटनी, और अन्य टॉपिंग्स के साथ यह मुंह में पानी लाने के लिए काफी है।

13. काकोरी कबाब

काकोरी कबाब कानपुर का एक प्रसिद्ध मांसाहारी व्यंजन है जो वहां के लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

14. पंजीरी

पंजीरी गेंहू के आटे, घी, व मेवा को मिलाकर बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है। इसे उत्तर प्रदेश में अमूमन हर घर में बनाया व शौंक से खाया जाता है।

15. तहरी

दोपहर हो या रात, उत्तर प्रदेश में तहरी हमेशा बड़े चाव से खायी जाती है। चावल व विभिन्न प्रकार की सब्जियों को मिलाकर बनाई जाने वाली तहरी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख व्यंजन है।

आपको बता दें कि तहरी का अविष्कार उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। तहरी खाने के बाद आप बिल्कुल नहीं पूछेंगे कि उत्तर प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है ।

पूर्वी उत्तर प्रदेश – बनारसी पान से बनारसी लस्सी तक का सफर

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद, गोण्डा, बहराइच, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मऊ, संत रविदासनगर, कुशीनगर, अम्बेड़कर नगर, कौशाम्भी, चंदौली, बलरामपुर, श्रीवास्ती, संत कबीर नगर ये सभी जिले आते हैं।

पूर्वी यूपी का प्रमुख भोजन क्या है, आइये जानते हैं।

1. बनारसी पान

आप पूर्वी उत्तर प्रदेश आयें और पान न खायें, ये कैसे हो सकता है। उत्तर प्रदेश के महोबा की पान की खेती से लेकर बनारस की गलियों में पान की अलग-अलग वैरायटी तक, पान उत्तर प्रदेश की पहचान है।

2. कचौड़ी – सब्जी

कचौड़ी आलू की सब्जी के साथ, उत्तर प्रदेश के हर कौने में बहुत चाव के साथ खायी जाती है।

3. टमाटर चाट

टमाटर चाट एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड़ है जिसमें टिक्की या कटलेट को टमाटर की तीखी-खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासी प्रचलित है।

4. मलाईयो

मलाईयो सर्दियों के मौसम में मिलने वाला एक स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है। क्रीम व दूध से बनने वाले मलाईयों का आंनद आप वाराणसी में ले सकते हैं।

5. लिट्ठी चोखा

लिट्ठी चोखा का नाम सुनकर सभी को बिहार याद आता है। लेकिन हम आपको बता दें कि लिट्ठी चोखा बिहार के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बहुत पसंद किया जाता है।

6. ठंड़ाई

पूर्वी उत्तर प्रदेश में आपको ठंड़ाई बहुत मात्रा में दुकानों व रेहड़ियों पर दिखाई देगी। गर्मी के मौसम में यह एक Must have पेय पदार्थ है।

7. बाटी चोखा

लिट्ठी चोखा की तरह ही बाटी-चोखा भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक मुख्य भोजन है।

8. आलू टिक्की

अन्य जगहों की तरह ही आपको पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आलू- टिक्की जगह-जगह खाने को मिल जाती है। उत्तर प्रदेश के लोगों को टिक्की चाट खासी पसंद होती है।

9. जलेबी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर मिठाई की दुकान पर आपको जलेबी अवश्य मिलेगी। दूध के साथ जलेबी, नाश्ते में पूरी-सब्जी के साथ जलेबी एक मुख्य भोजन है, जो उत्तर प्रदेश के लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

10. मलाई चाप

मलाई चाप पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक अन्य स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है।

11. मटन कोफ्ता

मीट से बनाया जाने वाला मटन कोफ्ता, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मांसाहारी लोगों के द्वारा खूब शौंक से खाया जाता है।

12. बनारसी लस्सी

दही, मेवा, व क्रीम से बनने वाली बनारसी लस्सी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख व प्रसिद्ध पेय पदार्थ है।

13. चना चाट

उबले हुए चनों में बारीक कटा प्याज, टमाटर, व मसाले मिलाकर सर्व किया जाने वाला तीखा चना चाट आपको उत्तर प्रदेश में हर गली, बाजार के साथ-साथ बसों व रेल में भी खाने को मिल जाता है।

बुंदेलखंड़ – आँवरिया से मांडे तक का सफर

महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा, जालौन, झांसी, व ललीतपुर बुंदेलखंड़ क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। बुंदेलखंड़ क्षेत्र के अंतर्गत यूपी के मशहूर व्यंजन कौन से हैं, जानकारी इस प्रकार है।

1. रबड़ी

दूध से बना यह स्वादिष्ट मिष्ठान, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र खासकर झांसी में एक प्रसिद्ध व्यंजन के तौर पर खाया व खिलाया जाता है।

2. कढ़ी

छाछ या दही और बेसन व मसालों से तैयार कढ़ी बुंदेलखंड़ की एक फेमस डिश है।

3.  पापड़ी चाट

उत्तर प्रदेश के अन्य भागों की तरह ही बुंदेलखंड़ क्षेत्र में भी पापड़ी चाट को बहुत ही चाव से खाया जाता है। आलू टिक्की, पापड़ी, दही और चाट मसालों से सुसज्जित पापड़ी-चाट उत्तर प्रदेश का एक स्वादिष्ट व्यंजन है।

4. छैना

छैना एक मिठाई है जो कि न सिर्फ बुंदेलखंड़ ब्लकि पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत पसंद किया जाता है। छैना दूध फाड़कर बनाया जाता है।

5. आँवरिया

आँवरिया एक तरह की आंवले की कढ़ी होती है जिसे भूने आंवले को पीसकर, बेसन के घोल के साथ बनाया जाता है। यह एक तरह की कढ़ी होती है जिसे चावल या चपाती के साथ सर्व किया जाता है। आँवरिया बुंदेलखंड़ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है।

7.  पूड़ी के लड्डू

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखड़ में पूड़ी के लड्डू को बेसन के लड्डू की तरह ही माना जाता है। ये लड्डू बेसन की पूड़ी को तेल में तलकर, फिर उन्हें चूरमें की तरह मसलकर, घी में भूनकर तब तैयार किये जाते हैं।

8.  हिंगोरा

हिंगोरा बुंदेलखड़ की एक और प्रसिद्ध डिश है जो कि एक कढ़ी के जैसी होती है। हिंगोरा बेसन के घोल में हींग का छौंक लगाकर बनाया जाता है।

9. मांडे और चने की दाल

बुंदेलखंड़ का मांडे और चने की दाल एक अदभुत स्वादिष्ट व्यंजन है जो आपको उत्तर प्रदेश के सिवा कहीं और खाने को नहीं मिलेगा। मांडे को गेंहू से तैयार किया जाता है जिसे चने की दाल के साथ परोसा जाता है।

10. रस की खीर (रसिया)

रसिया जो पूरे उत्तर प्रदेश में रस की खीर के नाम से भी प्रसिद्ध है, यूपी का एक फेमस व्यंजन है। रस की खीर का नाम शायद ही पहले आपने कहीं सुना होगा। चावल को गन्ने के रस में पकाकर खीर बनायी जाती है। यह उत्तर प्रदेश का एक स्वादिष्ट मिष्ठान है।

11. बेसन के आलू

बेसन के आलू से आप इसे आलू और बेसन से बना कोई व्यंजन सोच रहे होंगे जबकि यह एक बिल्कुल ही अलग तरह का पकवान है। आंवले और बेसन को मिलाकर बनाया जाता है बेसन के आलू, जो कि उत्तर प्रदेश के बुंदलेखंड़ की एक बहुत ही प्रसिद्ध सब्जी है।

12. मंगौड़ी

मूंग दाल से बनी मंगौड़ी पकौड़ों की तरह होती हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। हरी मूंग को पीसकर मंगौड़ी बनायी जाती है। यह उत्तर प्रदेश का एक और प्रसिद्ध व्यंजन है।

उत्तर प्रदेश की सबसे फेमस डिश कौन सी है, यह हमने आपको ऊपर विस्तार से बताने की पूरी कोशिश की है। अगर हमसे कुछ छूट गया हो या आप उत्तर प्रदेश का मुख्य भोजन क्या है के बारे में कुछ भी शेयर करना चाहें, तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments